Thursday 9 January 2014

मूंगफली खाने के फायदे

मूंगफली को रोजाना की डाइट में शामिल करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। यह बहुत लाभदायक होती है।

क्यों खाएं:

1. मूंगफली में बड़ी मात्रा में मोनो सैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है। इसकी सहायता से शरीर में पाया जाने वाला बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और दिल के रोगों से सुरक्षा मिलती है।

2 . इसमें पॉली-फैनालिक एंटीऑक्सिडेंट्स पाया जाता है। इससे पेट संबंधी रोगों से बचाव होता है। मूंगफली खाने से पेट का कैंसर होने की आशंका भी कम होती है।

3 .मूंगफली में रिस्वरेटॉल काफी मात्रा में पाया जाता है। इसकी मदद से शरीर में रक्त का प्रवाह ठीक होता है। दिल को सही मात्रा में खून पहुंचता है और पूरा शरीर बेहतर तरीके से काम करता है।

कितना खाएं : रोजाना 30 से 50 ग्राम मूंगफली के दाने खाना लाभकारी होता है। इन्हें भुनकर खाना बेहतर रहेगा। मूंगफली में कोलेस्ट्रॉल बहुत कम होता है।


0 comments:

Post a Comment