Thursday 9 January 2014

अनार खाने के फायदे

अनार से मिलने वाले पौष्टिक तत्वों से दिल के रोगों को कम किया जा सकता है। यह खून भी बढ़ाता है।

क्यों खाएं...

1. अनार में पाया जाने वाला एलेजिक एसिड और अन्य एंटीऑक्सीडेंट की सहायता से त्वचा को नई रंगत मिलती है। इससे खून साफ होता है और लाल रक्त कणिकाओं की संख्या में भी इजाफा होता है।

2. रोज अनार का जूस पीने से दिल की सेहत में सुधार होता है। अनार से धमनियां लचीली बनती हैं। इससे शरीर में रक्त का प्रवाह सही रहता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

3. अनार खाने से ब्लड प्रेशर भी नियंत्रण में रहता है। इसमें पाए जाने वाले विटामिन ए, सी और ई सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। इसमें कैल्शियम भी भरपूर होता है, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं।

कितना खाएं : दिन में तीन से चार चम्मच अनार दाने खाना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होगा। दिन में आधा गिलास रस भी फायदा पहुंचाएगा।

0 comments:

Post a Comment