Thursday 12 December 2013

पालक खाने के फायदे

पालक खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। साथ ही इसके सेवन से कैंसर से लड़ने की क्षमता मिलती है।

क्यों खाएं पालक

1.
पालक में पाए जाने वाले फ्लेवोनॉइड्स से शरीर में एंटीऑक्सिडेंट्स की मात्रा बढ़ती है। इससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होती है। ये कैंसर से लड़ने में भी मददगार साबित होते हैं।

2 . इसमें बड़ी मात्रा में आयरन पाया जाता है। इससे खून साफ होता है और हीमोग्लोबिन बढ़ता है। इसमें विटामिन ए और सी भी भरपूर होते हैं। इनसे दिल की बीमारी से लड़ना ज्यादा आसान होता है।

3 . पालक को बहुत अच्छा इंफ्लेमेटरी माना जाता है। इससे आर्थराइटिस, ऑस्टियोपोरोसिस, माइग्रेन जैसी बीमारियों से लड़ने की क्षमता मिलती है। इससे आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।

कितना खाएं : हर दिन सलाद में 50 से 100 ग्राम पालक खाना बेहतर होगा। पालक की सब्जी बनाकर खाने से भी लाभ मिलता है।

0 comments:

Post a Comment