Sunday 8 December 2013

शकरकंद, स्ट्राबैरी, मशरूम, लहसुन, पालक, गाजर, चने, अदरक के फायदे

शकरकंद : इसमें बहुत अधिक मात्रा में बीटा कैरोटीन पाया जाता है। शरीर इसे विटामिन ए में बदलता है। विटामिन ए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बहुत कारगर होता है।

स्ट्राबैरी : स्ट्राबैरी, ब्लैकबैरी, ब्ल्यूबैरी जैसे फलों को डाइट में शामिल करने से इ?यून सिस्टम को मजबूत किया जा सकता है। इनमें बहुत अधिक मात्रा में विटामिन सी और ई पाया जाता है। बैरीज को दही के साथ खाना बहुत लाभकारी होता है।

मशरूम : इसमें मौजूद पोषक तत्व श्वेत रक्त कणिकाओं को बढ़ाने का काम करते हैं। ऐसा होने से शरीर को रोगों से लड़ने के लिए अतिरिक्त शक्ति मिलती है। मशरूम के सेवन से बीमारियों का सामना बहुत कम करना पड़ता है।

लहसुन : इसके सेवन से सर्दी से सुरक्षा होती है। इससे दिल के रोगों के प्रति भी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। लहसुन खाना ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है।

पालक : पालक में बहुत अधिक मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है। इसके साथ ही पालक विटामिन ए, सी और के का भी अच्छा स्रोत होता है। इससे शरीर के इम्यून पॉवर को बढ़ाया जा सकता है।

गाजर : गाजर खाना सर्दी-जुकाम से लड़ने का सबसे अरसकारक माध्यम हो सकता है। इसमें पाया जाने वाला बीटा कैरोटीन सर्दी से लड़ने की अतिरिक्त शक्ति देता है। इससे शरीर का इम्यून पॉवर बढ़ती है।

चने : चने में पाया जाने वाला फाइबर पाचन तंत्र को मजबूती देता है। इससे पेट के रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है। इसमें पाया जाने वाला पोटेशियम और सोडियम इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।

अदरक : सर्दी में होने वाली सामान्य बीमारियों से बचने के लिए अदरक का इस्तेमाल बेहतर होगा। अदरक खाने से जुकाम जैसे इंफेक्शन्स से बचाव के लिए शरीर को अतिरिक्त शक्ति मिलती है।


0 comments:

Post a Comment