Thursday 12 December 2013

आंवला खाने के फायदे

बाल झड़ना कम करेगा आंवला:

आंवला खाने से पेट के रोगों से निजात मिलती है। इससे त्वचा के रोगों से भी बचा जा सकता है और आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।

कितना खाएं : रोजाना दो मध्यम आकार के आंवले खाना बेहतर होगा। इसके स्थान पर आंवले के एक चम्मच पाउडर का भी सेवन किया जा सकता है।

क्यों खाएं:

1. आंवला विटामिन सी का बहुत अच्छा सोर्स होता है। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। रोजाना आंवले का सेवन करने से त्वचा के रोगों से भी बचा जा सकता है।

2. इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट से शरीर को ठीक से फंक्शन करने में मदद मिलती है। आंवले में पाए जाने वाले फाइबर की वजह से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।

3. आंवले से इंफ्लेमेशन को कम किया जा सकता है। आंवले में पाए जाने वाले एसिड्स गैस की परेशानी से निजात दिलाने में सक्षम होते हैं। आंवला खाने से बाल झड़ने की समस्या भी कम होती है।

4. रक्तचाप को क़ाबू में रखने के साथ ही पाचन क्रिया सुचारू रखता है और दिल की बीमारियों से भी बचाता है।

0 comments:

Post a Comment