Sunday 10 November 2013

करेला

मलेरिया से बचाएगा करेला...
 
करेला खाने से खून साफ होने के साथ ही डायबिटीज से लड़ने की शक्ति भी मिलती है। 
 
क्यों खाएं...
 
1. करेले में एंटीहेलेमेंटिक तत्व पाए जाते हैं। इससे पेट की कई परेशानियां दूर होती हैं। इससे शरीर में पाए जाने वाले पैरासाइटिक वॉर्म्स भी मर जाते हैं। करेले के सेवन से पेटदर्द और गैस जैसी शिकायत नहीं होती।
 
करेला खाने से मलेरिया के रोगाणुओं के बढ़ने की गति कम होती है और वे धीरे-धीरे मर जाते हैं। इसके साथ ही चिकनपॉक्स के लिए जिम्मेदार वायरस को भी करेले के सेवन से कम किया जा सकता है। 
 
इसमें पाए जाने वाले कैरेटिन से शरीर में ग्लूकोज की मात्रा नियंत्रित रहती है। यह आपके शरीर की इंसुलिन सेंसिटीविटी को बढ़ाता है। इससे डायबिटीज के रोगियों को बहुत लाभ होता है।

कितना खाएं : रोजाना आधा गिलास रस फायदा पहुंचाएगा। ऐसा न कर पाने पर सप्ताह में कम से कम तीन बार करेले का रस जरूर पीएं। ज्यादा परेशानी महसूस करने पर करेले की चटपटी सब्जी बनाकर खाना भी लाभदायक होता है।
 
सबसे पहले करेला भारत में ही पैदा किया गया था। जापान में करेले का सॉफ्टड्रिंक भी मिलता है।

0 comments:

Post a Comment