Sunday 10 November 2013

बादाम

बादाम के सेवन से बढ़ेगी हमारी मैमोरी..
 
रोजाना तीन से चार बादाम खाना दिमाग के लिए लाभकारी होता है। इससे मैमोरी बढ़ती है और बाल भी मजबूत होते हैं। 
 
क्यों खाएं...
 
1. बादाम में पाया जाने वाला विटामिन ई दिल के रोगों को कम करने में लाभदायक होता है। इसमें पाए जाने वाले तत्व कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं, जिससे पूरे शरीर की सेहत अच्छी रहती है। 
 
2. बादाम में पाया जाने वाला रीबोफ्लेवीन और एल कैरनीटिन दिमाग की सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। इससे दिमाग की एक्टिविटी में बढ़ोतरी होती है और अल्जाइमर का खतरा कम होता है। 
 
3. बादाम एल्केलाइन बनाने वाले प्रोटीन का सोर्स होता है। इससे ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम होता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। कम वजन वाले लोगों के लिए भी बादाम लाभदायक है। 

कितना खाएं : दिन में तीन से चार बादाम खाना लाभकारी होता है। बालों में बादाम का तेल लगाने से बालों की सेहत सुधरती है। 
 
अमेरिका बादाम का सबसे बड़ा उत्पादक है। छिलके वाले बादाम दो साल तक फ्रिज में फ्रेश रहते है। 


0 comments:

Post a Comment