Sunday 10 November 2013

अंगूर

अंगूर से ठीक होंगी आंख: 
 
दिन में आधा गिलास अंगूर का जूस पीने से आंखों, किडनी और दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है। 
 
क्यों खाएं...
 
1. अंगूर के रस को सुबह पीने से माइग्रेन की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। अंगूर में पाया जाने वाला रेस्वेरेट्राल बुढ़ापे में होने वाले मैमोरी लॉस या अल्जाइमर की समस्या से भी बचाता है। 
 
2 . डाइट में अंगूर को शमिल करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। अंगूर में ल्यूटिन और जैक्सेथिन की मात्रा अधिक होती है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कारगर है। 
 
3 . अंगूर दिल को सेहतमंद बनाने में भी मदद करता है। इसमें पाया जाने वाला पेट्रोस्टिबन कोलेस्ट्रॉल के बुरे प्रभाव को कम करता है। अंगूर शरीर में यूरिक एसिड को कम करता है, जिससे किडनी अच्छे से काम करती है। 

कितना खाएं : दिन में एक कटोरी अंगूर खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। आधा गिलास अंगूर का रस भी लाभकारी होगा।
 
अंगूर की आठ हजार प्रजातियां सात रंगों में पाई जाती हैं।
 
अंगूर में 80 फीसदी पानी होता है।


0 comments:

Post a Comment