Sunday 10 November 2013

अमरूद

अमरूद के सेवन से सुधरेगा हाजमा अमरूद खाने से पाचन ठीक होने के साथ ही डायबिटीज भी नियंत्रित होती है। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। 
 
क्यों खाएं...
 
अमरूद में पाए जाने वाले फाइबर की मदद से डायबिटीज से लड़ने की क्षमता मिलती है। इससे पाचन तंत्र बेहतर होता है और त्वचा का रंग निखरता है।  

कितना खाएं : 
 
1. रोजाना एक अमरूद खाना सेहत कि लिए लाभदायक होता है। अमरूद की चटनी बनाकर खाने से भी फायदा होता है। अमरूद को दूसरे फलों के साथ भी खाया जा सकता है।
 
2.  इसमें पाए जाने वाले विटामिन सी की मदद से आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं। इससे बीमारी से लड़ने की क्षमता मिलती है। 
 
3. अमरूद में पाया जाने वाला मैग्नीशियम मसल्स को रिलेक्स करता है। थका देने वाले काम के बाद अमरूद खाने से अतिरिक्त ऊर्जा मिलती है। 
 
अमरूद की 170 से अधिक प्रजातियां होती हैं। एक अमरूद में औसतन 100 बीज होते हैं। 

0 comments:

Post a Comment