Thursday 28 November 2013

मर्दाना शक्ति

पुरुषों में शक्ति और यौवन बनाए रखने के लिए उडद एक बेहतर उपाय है, इस हेतु इसकी दाल का पानी के सेवन की सलाह दी जाती है। यह भी माना जाता है कि इसकी दाल पकाकर प्रतिदिन खाना चाहिए। पोटेशियम की अधिकता की वजह से आधुनिक विज्ञान भी इसे मर्दाना शक्ति बढाने वाला मानता है।

छुई-मुई के बीजों के चूर्ण (3 ग्राम) को दूध के साथ मिलाकर प्रतिदिन रात को सोने से पहले लिया जाए तो शारीरिक दुर्बलता दूर हो जाती है।

मेथी को इस समस्या की बहुत कारगर दवा माना गया है। दो चम्मच मेथी के जूस में आधा चम्मच शहद मिलाकर उस घोलकर रोजाना रात को लेने पर इस समस्या में बहुत जल्दी आराम हो जाता है।

रोज रात को सोने से पहले लहसुन की दो कलियां निगल लें। इसके बाद थोड़ा सा पानी पीएं। आंवले के चूर्ण में मिश्री पीसकर मिलाएं। इसके बाद प्रतिदिन रात को सोने से पहले करीब एक चम्मच इस मिश्रित चूर्ण का सेवन करें। इसके बाद थोड़ा-सा पानी पीएं।

बहुत अधिक गरिष्ट भोजन जैसे ज्यादा ऑयली फूड , पिज्जा, बर्गर जैसे फॉस्ट फू ड भी इसका एक बड़ा कारण है। अधिक घी-दूध, मेवे-मिठाई, पौष्टिक चीजें आदि का सेवन करना भी आयुर्वेद की दृष्टी से अच्छा नहीं माना गया है।

पुर्ननवा का वानस्पतिक नाम बोहराविया डिफ्यूसा है।  पुर्ननवा की ताजी जड़ो का रस (2 चम्मच) दो से तीन माह तक लगातार दूध के साथ सेवन करने से वृद्ध व्यक्ति भी युवा की तरह महसूस करता है।

तिल का तेल भी इस समस्या में रामबाण की तरह काम करता है। तिल के तेल को जितनी मात्रा में ले उतनी ही मात्रा में लौकी का जूस भी लें। रात को सोने से पहले इस तेल के  मिश्रण की मसाज अपने सिर और बॉडी पर करें। यह एक बहुत प्रभावी नुस्खा है जो बिना बहुत अधिक खर्च किए भी आपको इस समस्या से पूरी तरह राहत दिलवाएगा।

0 comments:

Post a Comment